*महादेवा बाजार में थाना अध्यक्ष आशीष कुमार दुबे की जन चौपाल, दो

*महादेवा बाजार में थाना अध्यक्ष आशीष कुमार दुबे की जन चौपाल, दो राजस्व मामलों का मौके पर निस्तारण।* नेक्स्ट अपडेट न्यूज़। सिकरीगंज (गोरखपुर)। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के महादेवा बाजार स्थित ग्राम सभा बढ़यापार भदार खास में रविवार को थाना अध्यक्ष आशीष कुमार दुबे की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना और पुलिस-प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत करना रहा। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। इस दौरान कुल चार मामले सामने आए, जो सभी राजस्व विभाग से संबंधित थे। थाना अध्यक्ष ने संबंधित राजस्व कर्मियों के साथ मामलों की सुनवाई की। इनमें से दो मामलों का मौके पर ही आपसी सहमति और राजस्व विभाग के सहयोग से निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष दो मामलों को चिन्हित कर आवश्यक जांच एवं कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेजा गया। थाना अध्यक्ष आशीष कुमार दुबे ने ग्रामीणों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप लोगों की समस्याओं का समाधान गांव स्तर पर ही किया जा रहा है, ताकि आम जनता को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने लोगों से आपसी विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की भी अपील की। चौपाल के दौरान स्थानीय राजस्व विभाग के कर्मचारी, पुलिसकर्मी तथा ग्राम सभा के सम्मानित ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने गांव में चौपाल आयोजित कर समस्याओं की सुनवाई किए जाने की सराहना की।