Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

*विश्व पर्यावरण दिवस पर आईटीएम गीडा में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रा ने विकसित

*विश्व पर्यावरण दिवस पर आईटीएम गीडा में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रा ने विकसित

*विश्व पर्यावरण दिवस पर आईटीएम गीडा में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रा ने विकसित किया स्मार्ट ट्री सुरक्षा कवच* सहजनवा गोरखपुर विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आईटीएम), गीडा एवं द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), गोरखपुर लोकल सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण विषयक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा सतत विकास पर विशेषज्ञों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. गोविन्द पाण्डेय (सिविल इंजीनियरिंग विभाग, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर) ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं से पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने तथा वृक्षारोपण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ई. जे. बी. राय, ई. एस. बी. आर. मिश्रा एवं ई. एम. डब्ल्यू. बेग ने भी पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर आईटीएम गीडा की बीसीए तृतीय वर्ष की छात्रा भाग्यश्री पाण्डेय ने कॉलेज की इनोवेशन टीम के साथ विकसित अपने नवाचार “सोलर ट्री केयर सिस्टम” का प्रदर्शन किया। यह स्मार्ट ट्री सुरक्षा कवच पेड़ों की अवैध कटाई रोकने, पौधों की सुरक्षा करने तथा वायु प्रदूषण कम करने में सहायक है। छात्रा ने बताया कि पेड़ को काटने का प्रयास होने पर यह प्रणाली वन विभाग के अधिकारियों को लोकेशन सहित अलर्ट भेजती है। इसके अतिरिक्त सौर ऊर्जा आधारित एयर फिल्टर सिस्टम प्रदूषित हवा को शुद्ध करने तथा वाटर मिस्ट तकनीक पेड़ों के आसपास नमी बनाए रखने में मदद करती है। संस्थान के निदेशक एवं आईईआई गोरखपुर लोकल सेंटर के चेयरमैन डॉ. एन. के. सिंह ने छात्रा के नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नवाचार पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने सभी से नियमित पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष नीरज मातानहेलिया, सचिव श्याम बिहारी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निकुंज मातानहेलिया, संयुक्त सचिव अनुज अग्रवाल, आईईआई के पदाधिकारी, सभी विभागों की विभागाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares