Bansgaon Sandesh
Login

सुल्तानपुर लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर-1 शिवनगर (बेदूपारा)

सुल्तानपुर लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर-1 शिवनगर (बेदूपारा) में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।चोर खिड़की की ग्रिल काटकर घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।पीड़ित राजनाथ यादव उर्फ गुड्डू के घर में चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।चोरी की इस वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

0 likes
0 comments0 shares