Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpur१८ मिनट पहले

सिकरीगंज में वृद्ध पिता ने बेटे पर प्रताड़ना का लगाया आरोप, थाने

सिकरीगंज में वृद्ध पिता ने बेटे पर प्रताड़ना का लगाया आरोप, थाने

सिकरीगंज में वृद्ध पिता ने बेटे पर प्रताड़ना का लगाया आरोप, थाने पहुंचकर मांगा न्याय सिकरीगंज थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी 68 वर्षीय राम दरश ने अपने छोटे बेटे श्याम लाल पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सिकरीगंज पुलिस से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा आए दिन उनके साथ अभद्र व्यवहार करता है और मारपीट कर मानसिक रूप से परेशान करता है। राम दरश ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। दो बेटे, राम हरि और श्याम हरि, अपने-अपने परिवार के साथ बाहर रहकर अपना गृहस्थी चलाते हैं वह सब भी हम लोगों की सुधि नहीं लेते हैं। वहीं, साथ रहने वाला छोटा बेटा भी सहयोग करने के बजाय उन्हें प्रताड़ित करता है। पीड़ित के अनुसार उनकी पत्नी मालती देवी लंबे समय से बीमार हैं। आर्थिक तंगी के कारण उनका समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है। वृद्ध दंपति किसी तरह दो वक्त की रोटी और दवा का इंतजाम कर जीवनयापन कर रहे हैं। वृद्ध पिता ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने तथा मामले में निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। सिकरीगंज पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

0 likes
0 comments0 shares