Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुलतानपुर। जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और गोतस्कर के

सुलतानपुर। जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और गोतस्कर के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। अंबेडकरनगर-सेमरी रोड पर पुलिस चेकिंग के दौरान बैरियर तोड़कर भाग रहे 25 हजार रुपये के इनामी गोतस्कर को पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली मारकर दबोच लिया। घायल बदमाश की पहचान जौनपुर निवासी विनोद यादव के रूप में हुई है, जो गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था।पुलिस के मुताबिक रात करीब 1:15 बजे हालापुर के पास बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी तेज रफ्तार ट्रक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पीछा करने पर ट्रक सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की,जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह सड़क पर गिर पड़ा।पकड़े गए आरोपी विनोद यादव पुत्र राजनारायण यादव निवासी ख्वाजापुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर पर पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें तीन मुकदमे गोकशी से जुड़े बताए जा रहे हैं। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि बरामद ट्रक का इस्तेमाल वह गोतस्करी और गोकशी की घटनाओं में करता था। पुलिस ने मौके से .315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।घायल बदमाश को इलाज के लिए 100 बेड अस्पताल बीरसिंहपुर भेजा गया है।

0 likes
0 comments0 shares