Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग ४ घंटे पहले

राष्ट्रीय आविष्कार एक्सपोज़र विज़िट के लिए छात्र रवाना, गोरखपुर के प्रमुख स्थलों

राष्ट्रीय आविष्कार एक्सपोज़र विज़िट के लिए छात्र रवाना, गोरखपुर के प्रमुख स्थलों

राष्ट्रीय आविष्कार एक्सपोज़र विज़िट के लिए छात्र रवाना, गोरखपुर के प्रमुख स्थलों का करेंगे भ्रमण मदरिया । --------- विकास खंड गोला के अंतर्गत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बेसिक शिक्षा परिषद के कम्पोजिट स्कूल एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों को शैक्षिक भ्रमण, एक्सपोज़र विज़िट के लिए शुक्रवार को रवाना किया गया। बीएसएवी इंटर कॉलेज के प्रांगण से खंड शिक्षा अधिकारी उदय शंकर राय तथा पूर्व एआरपी विपिन कुमार मिश्र के नेतृत्व में छात्रों से भरी बस को जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण दुबे एवं ब्लॉक अध्यक्ष काशीनाथ तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी छात्रों को गोरखपुर शहर के विभिन्न शैक्षिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। भ्रमण के दौरान छात्र गोरखपुर चिड़ियाघर, नौकायन स्थल, तारामंडल, गोरखनाथ मंदिर, बौद्ध संग्रहालय और रेल म्यूजियम सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों को देखेंगे तथा ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त करेंगे। भ्रमण के बाद सभी छात्र सायंकाल पुनः गोला के लिए प्रस्थान करेंगे। इस अवसर पर उपेंद्र मिश्र, जैनेंद्र दुबे, कुमैल असरफ और हितेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। छात्रों के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित भ्रमण की जिम्मेदारी संतोष कुमार, सरयूशरण, रामनयन शुक्ल, मृत्युंजय राम, पप्पू, आकांक्षा, रचना मिश्रा, प्रदीप मिश्र, राजन यादव और रामलाल यादव को सौंपी गई है जिनकी देखरेख में छात्र भ्रमण के लिए रवाना हुए।

0 likes
0 comments0 shares