सलाई बनवा स्थित ACC (अडानी) सीमेंट प्लांट में मजदूरों की सुरक्षा को को लेकर उठे सवाल श्रम एवं पर्यावरण मानकों के उल्लंघन के लगे आरोप

सलाई बनवा स्थित ACC (अडानी) सीमेंट प्लांट में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल, श्रम एवं पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन के लगे आरोप डाला (सोनभद्र)। डाला क्षेत्र के सलाई बनवा स्थित ACC (अडानी) सीमेंट प्लांट से जुड़े रेलवे अनलोडिंग स्थल पर मजदूरों की सुरक्षा एवं पर्यावरणीय मानकों के पालन को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों एवं मजदूरों की ओर से आरोप लगाया गया है कि क्लिंकर की मालगाड़ियों से पोकलेन मशीन से अनलोडिंग के दौरान धूल नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं, जिससे पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी की जा रही है। मौके पर मौजूद होकर देखा गया कि कई मजदूर बिना सुरक्षा उपकरणों के कार्य करते दिखाई दिए। देखा गया है कि कुछ मजदूरों के पैरों में सुरक्षा जूते, हाथों में दस्ताने, चेहरे पर मास्क तथा सिर पर हेलमेट तक उपलब्ध नहीं थे। यह आरोप सही हैं, और यह श्रमिक सुरक्षा से संबंधित नियमों एवं कार्यस्थल सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रश्न उठाया है कि श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है और संबंधित विभाग इस मामले पर क्या कार्रवाई कर रहे हैं। साथ ही श्रम विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है। श्रमिक हितों से जुड़े लोगों का कहना है कि प्रत्येक मजदूर को सुरक्षित कार्यस्थल उपलब्ध कराना नियोक्ता की जिम्मेदारी है। ऐसे में यदि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता एवं पर्यावरणीय मानकों के पालन में कोई कमी पाई जाती है, तो संबंधित एजेंसियों को नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए। मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि यहां इस फैक्ट्री में अक्सर इसी तरह से कार्य कराया जाता है मजदूरों को किसी भी प्रकार की सुबिधा उपलब्ध नहीं कराई जाती है