Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग ७ घंटे पहले

टेंडर निरस्त होने पर ठेकेदारों में आक्रोश,जांच की मांग सुल्तानपुर।लोक निर्माण विभाग

टेंडर निरस्त होने पर ठेकेदारों में आक्रोश,जांच की मांग सुल्तानपुर।लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड और पीडब्ल्यूडी खंड-3 में बड़ी संख्या में टेंडर निरस्त किए जाने से ठेकेदारों में आक्रोश फैल गया है। तकनीकी बिड खुलने के बाद अचानक निविदाएं रद्द किए जाने पर दर्जनों ठेकेदारों ने सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है।ठेकेदारों का आरोप है कि प्रांतीय खंड की 186 और पीडब्ल्यूडी खंड-3 की 146 निविदाएं निरस्त कर दी गईं, जबकि तकनीकी बिड पहले ही खोली जा चुकी थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब निविदा प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी थी तो आखिर अचानक टेंडर रद्द करने की क्या वजह रही।ठेकेदारों का कहना है कि कुछ जनप्रतिनिधियों के दबाव में टेंडर प्रक्रिया प्रभावित की गई है।उनका आरोप है कि जहां प्रतिस्पर्धा अधिक दिखाई दी, वहां पूरी निविदा प्रक्रिया ही समाप्त कर दी गई।वहीं प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि रेट सूची में संशोधन को लेकर शासन के निर्देश पर निविदाएं निरस्त की गई हैं।ठेकेदारों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पंजीकृत फर्मों ने हजारों रुपये खर्च कर दस्तावेज तैयार किए और बैंक गारंटी जमा की। टेंडर निरस्त होने से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है।आक्रोशित ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री, पुलिस अधीक्षक समेत प्रदेश के उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही आशंका जताई है कि विरोध करने पर उन्हें फर्जी मुकदमों में फंसाकर परेशान किया जा सकता है।बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक चारू निगम को भी इस संबंध में शिकायत पत्र सौंपा गया है।फिलहाल टेंडर निरस्त होने के मामले को लेकर जिले में ठेकेदारों के बीच नाराजगी बनी हुई है।

0 likes
0 comments0 shares