Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpur३ दिन पहले

ओवरलोड ट्रक का टायर फटने से ई-रिक्शा पलटा, आधा दर्जन लोग घायल

ओवरलोड ट्रक का टायर फटने से ई-रिक्शा पलटा, आधा दर्जन लोग घायल

हमीरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के देवगांव में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुमेरपुर से देवगांव की ओर जा रहे एक ओवरलोड ट्रक का अचानक टायर फट गया, जिससे पास से गुजर रहा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला और एक बुजुर्ग महिला भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुमेरपुर से देवगांव मार्ग पर दिन-रात ओवरलोड ट्रकों का आवागमन होता है, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है।

0 likes
0 comments0 shares