टूटे बिजली के खंभे के नाम पर घर-घर वसूली का आरोप ग्रामीणों
टूटे बिजली के खंभे के नाम पर घर-घर वसूली का आरोप ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की बहराइच। फखरपुर विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत गजाधरपुर के बसंता पुरवा में आंधी-तूफान और भारी बारिश के दौरान बिजली का खंभा टूटने के बाद ग्रामीणों से कथित अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्रीय लाइनमैन प्रेम नामक व्यक्ति के माध्यम से घर-घर जाकर बिजली का खंभा लगवाने के नाम पर रकम मांगी जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक बसंता पुरवा निवासी अजीज पुत्र कासिम और गुल्ले पुत्र हजरत अली के माध्यम से भी ग्रामीणों से संपर्क कर रकम लिए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने,वसूली की शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा टूटे बिजली के खंभे को जल्द बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।