Bansgaon Sandesh
Login

बबिता तिवारी को पश्चिम बंगाल भाजपा नेतृत्व का सम्मान,प्रशस्ति-पत्र भेजकर सराहा योगदान

बबिता तिवारी को पश्चिम बंगाल भाजपा नेतृत्व का सम्मान,प्रशस्ति-पत्र भेजकर सराहा योगदान सुलतानपुर। भाजपा काशी क्षेत्र महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री बबिता तिवारी के संगठनात्मक कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सराहना मिली है। पश्चिम बंगाल भाजपा नेतृत्व ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र भेजकर संगठन विस्तार,जनसंपर्क अभियान और राष्ट्रहित में किए गए योगदान की सराहना की है।प्रशस्ति-पत्र में कठिन परिस्थितियों के बीच पश्चिम बंगाल के ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत करने,कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने और जन-जन तक भाजपा की विचारधारा पहुंचाने में उनकी सक्रिय भूमिका का उल्लेख किया गया है।सम्मान मिलने पर बबिता तिवारी ने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पार्टी के हर समर्पित कार्यकर्ता के परिश्रम और राष्ट्रसेवा के संकल्प का सम्मान है।इस उपलब्धि पर सुलतानपुर सहित काशी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताते हुए बबिता तिवारी के समर्पण और संघर्ष की सराहना की।

0 likes
0 comments0 shares