टॉपर्स के भी टॉपर-2026 में लगा छात्रों का महाकुम्भ सहजनवा गोरखपुर टॉपर्स
टॉपर्स के भी टॉपर-2026 में लगा छात्रों का महाकुम्भ सहजनवा गोरखपुर टॉपर्स के भी टॉपर-2026 का आयोजन बुद्धा इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गीडा, गोरखपुर में हुआ। जिसमें पूर्वांचल के गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, मऊ व आजमगढ़ सहित विभिन्न जनपदों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस परीक्षा में कक्षा 12 के उत्तीर्ण 1270 छात्र, छात्राओं ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों के लिए लाने एवं ले जाने के लिये बसें संस्थान की तरफ से उपलब्ध कराई गई थी। संस्थान द्वारा प्रत्येक प्रतिभागी छात्र को जलपान एवं आकर्षक उपहार भी प्रदान किये गये साथ ही साथ मंच से भी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, मौखिक प्रश्नोत्तरी, नृत्य, गायन, ड्रामा, मेमेक्री कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। परीक्षा समाप्ति के पश्चात सभी प्रतिभागियों ने अपने स्कूल के प्रतिनिधियों के साथ बी०आई०टी० संस्थान के विभिन्न विभागों, प्रयोगशालाओं, कार्यशाला, छात्रावास, कालेज ग्राउण्ड व पुस्तकालय का गहन अवलोकन किया। इसकी जानकारी देते हुए संस्थान के सचिव डा० रजत अग्रवाल ने बताया कि यह प्रतियोगिता पूर्वांचल के छात्र छात्राओं की छिपी प्रतिभा को उभारने एवं प्रतिस्पर्धा जागृत करने के लिये किया गया। क्योंकि भविष्य में शिक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए प्रतिस्पर्धा करनी होगी। इन प्रतियोगिता के माध्यम से इन छात्रों को प्रतिस्पर्धा के लिए एक उचित मंच प्रदान किया जा सके यही बी०आई०टी० का प्रयास है। टॉपर्स के भी टॉपर्स प्रतियोगिता के प्रथम पुरस्कार विजेता लकी प्रजापती, द्वितीय पुरस्कार विजेता-अनुराग सिंह, तृतीय पुरस्कार विजेता- पवन कुमार मिश्रा, सांत्वना पुरस्कार- अविनाश कुमार, अनुराग दुबे, श्रेयांश श्रीवास्तव, आयुश सिंह, सुधीर मद्धेशीया, प्रत्यकक्ष राज, अभय गुप्ता, अनर्व पाण्डेय ने प्राप्त किया। उपर्युक्त कार्यक्रम में कालेज के निदेशक (प्रशासन) दीपक अग्रवाल, सी०टी०ओ० विजय श्रीवास्तव, निदेशक एच०आर० संतोष त्रिपाठी, निदेशक बी०आई०टी० डा० रुप रंजन, निदेशक फार्मेसी डा० आशीष सिंह, निदेशक मैनेजेमेंट अभिषेक त्रिपाठी, निदेशक डिप्लोमा अभिनव श्रीवास्तव, उज्जवल श्रीवास्तव, अनिल चौधरी, मो० एहराज सिद्धीकी, अकिंत पाण्डेय, मुदिता श्रीवास्तव, संदिप निगम, वसीम अख्तर, फैजान महमूद, दुर्गेश श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव सहित सभी सहयोगियो का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में संस्थान के प्रशासन सहित कालेज के सभी शिक्षक, कर्मचारी तथा मीडियाकर्मी व छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।