Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

*गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुरु गोरक्षनाथ का लिया आशीर्वाद* *गोरखपुर।*

*गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुरु गोरक्षनाथ का लिया आशीर्वाद* *गोरखपुर।*

*गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुरु गोरक्षनाथ का लिया आशीर्वाद* *गोरखपुर।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे और गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मंदिर पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले गुरु गोरक्षनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर पहुंचकर मत्था टेका और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया और धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री के गोरखनाथ मंदिर पहुंचने को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। इस दौरान मंदिर से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

0 likes
0 comments0 shares