Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpur४० मिनट पहले

गैस सिलेंडर पर ज्यादा वसूली बर्दाश्त नहीं, शिकायत के लिए 24 घंटे

गैस सिलेंडर पर ज्यादा वसूली बर्दाश्त नहीं, शिकायत के लिए 24 घंटे

गैस सिलेंडर पर ज्यादा वसूली बर्दाश्त नहीं, शिकायत के लिए 24 घंटे चालू रहेगा कंट्रोल रूम खलीलाबाद (संत कबीर नगर)। बांसगांव संदेश जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और उपभोक्ताओं से मनमानी वसूली पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में 24 घंटे संचालित होने वाला विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां दिन या रात किसी भी समय शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जयप्रकाश ने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने या सिलेंडर की आपूर्ति में आनाकानी करने की शिकायतें मिल रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था की है। अब यदि कोई एजेंसी संचालक निर्धारित दर से एक रुपया भी अधिक वसूली करता है या गैस सिलेंडर देने में टालमटोल करता है, तो उपभोक्ता तुरंत कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी शिकायतों पर तत्काल जांच कर संबंधित एजेंसी संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कंट्रोल रूम में जिला पूर्ति विभाग के तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो प्राप्त शिकायतों का तुरंत संज्ञान लेकर उनके निस्तारण की प्रक्रिया सुनिश्चित करेंगे। जिला प्रशासन की ओर से उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, जो 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। उपभोक्ता गैस बुकिंग या डिलीवरी में अनावश्यक परेशान किए जाने, रसीद से अधिक पैसे की मांग करने अथवा गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और आपूर्ति में बाधा आने जैसी स्थितियों में इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर: ☎ 05547-297227 ☎ 05547-226505 प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गैस सिलेंडर से जुड़ी किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर उपभोक्ताओं को राहत दिलाई जा सके।

0 likes
0 comments0 shares