Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipurलगभग २ घंटे पहले

गिले-शिकवे भुलाकर फिर एक हुए पांच दंपति, परिवार परामर्श केंद्र की पहल

गिले-शिकवे भुलाकर फिर एक हुए पांच दंपति, परिवार परामर्श केंद्र की पहल

गिले-शिकवे भुलाकर फिर एक हुए पांच दंपति, परिवार परामर्श केंद्र की पहल से बसीं खुशियां गाजीपुर, 31 मई 2026। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के कुशल निर्देशन में महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र द्वारा रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पति-पत्नी के विवादों से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। केंद्र की प्रभावी मध्यस्थता एवं समझाइश के चलते लंबे समय से विवादित चल रहे पांच परिवारों को पुनः एकजुट कर सकुशल विदाई कराई गई।परिवार परामर्श केंद्र में कुल 24 प्रकरणों की सुनवाई की गई। इनमें से पांच मामलों में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर आपसी संवाद एवं मध्यस्थता के माध्यम से बिना किसी दबाव के राजी-खुशी समझौता कराया गया। इसके बाद दंपतियों ने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे के साथ रहने का निर्णय लिया।सुनवाई के दौरान छह प्रकरणों में दोनों पक्षों के लगातार अनुपस्थित रहने के कारण पत्रावली बंद कर दी गई, जबकि चार मामलों में विधिक परामर्श प्रदान करते हुए पत्रावली का निस्तारण किया गया। शेष मामलों में सहमति न बनने पर अगली तिथि निर्धारित की गई।इन प्रकरणों के सफल निस्तारण में वीरेंद्र नाथ राम, मनोरमा राय, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी उप निरीक्षक नीतू मिश्रा, महिला आरक्षी सोनाली, महिला आरक्षी अभिलाषा, आरक्षी शिव शंकर यादव एवं महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी सहित अन्य कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

0 likes
0 comments1 shares