Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur२३ मिनट पहले

प्रधान का भतीजा गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश *अनियमितता की शिकायत

प्रधान का भतीजा गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश *अनियमितता की शिकायत करने वाले पर हमला करने के आरोप में मुकदमा है दर्ज* *चांदा थाने के मलाकदोषपट्टी गांव का है मामला* ------------------------------------ सुलतानपुर। ग्राम प्रधान के अनियमिताओं की शिकायत करने वाले जलालुद्दीन पर जानलेवा हमले समेत अन्य आरोपो से जुड़े मामले में ग्राम प्रधान तौहीद सहित आधा दर्जन नामजद व उनके अज्ञात साथियों खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में चांदा पुलिस ने शुक्रवार को प्रधान तौहीद के भतीजे सैफ को गिरफ्तार कर एसडीएम लम्भुआ की कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे सशर्त रिहा करने का आदेश दिया गया है। चांदा थाने के मलाकदोषपट्टी गांव के रहने वाले वादी मुकदमा जलालुद्दीन ने गत तीन मई की घटना बताते हुए दो दिन बाद स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया। उनके आरोप के मुताबिक उन्होंने अपने गांव के प्रधान तौहीद के खिलाफ विकास कार्यों में अनियमितता बरतने के आरोप में शिकायत किया और मामले में जांच व कार्रवाई की मांग उच्चाधिकारियों से किया है। आरोप के मुताबिक इसी बात से नाराज होकर ग्राम प्रधान तौहीद ने अपने भाई गब्बर उर्फ अरमान,पुत्र जहांगीर,भतीजा सैफ,सह आरोपी कैस खान,तौसील एवं अज्ञात साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला किया और पिस्तौल सटाकर गोली मारने की धमकी भी दिया। मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान व अन्य आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में शुक्रवार को आरोपी सैफ को गिरफ्तार कर लम्भुआ एसडीएम के न्यायालय में पेश किया गया। मामले में अन्य आरोपियो के खिलाफ जांच व कार्रवाई अभी लम्बित है।

0 likes
0 comments0 shares