Lucknow२० मिनट पहले
विजय घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि, पीएम

विजय घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि, पीएम मोदी और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने किया नमन नई दिल्ली, 2 अक्टूबर देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज पूरे देश में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी ने विजय घाट पहुंचकर शास्त्री जी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपने कुशल नेतृत्व से हिंदुस्तान की नींव को मजबूत करने वाले शास्त्री जी को आज पूरा देश याद कर रहा है। वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी विजय घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शास्त्री जी का जय जवान जय किसान का नारा आज भी देशवासियों को प्रेरणा देता है। उनकी सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा देश के लिए अनुकरणीय है।
0 likes
0 comments1 shares