Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

अमेठी। जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर भाजपा विधायक

अमेठी। जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर भाजपा विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री सुरेश पासी ने ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। विधायक ने कहा कि आंधी-तूफान के बाद क्षेत्र में बिजली पोल और तार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं,लेकिन विभागीय अफसर अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं कर सके हैं।विधायक ने पत्र में चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि लगातार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से किसान परेशान हैं। उड़द की सिंचाई और धान की नर्सरी का काम प्रभावित हो रहा है,जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।उन्होंने अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता से बातचीत का हवाला देते हुए ऊर्जा मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप कर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने और जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की है।

0 likes
0 comments0 shares