Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur३ मिनट पहले

जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाले को चुनेगी चौरी चौरा की जनता टप्पू सिंह

जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाले को चुनेगी चौरी चौरा की जनता टप्पू सिंह

चौरी-चौरा ।चौरी चौरा की जनता अपने क्षेत्र की समस्या को समझने और जनता के आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाले की चुनेगी। युक्त बातें अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने 326 विधानसभा चौरी-चौरा के ब्रह्मपुर ब्लॉक अंतर्गत राजी विश्वनाथपुर बैरियहवा (मुसहर टोला) एवं जयराम कोल में कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों के साथ बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, गांव-गांव जनसंपर्क तेज करने और प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर जनसमस्याओं की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। टप्पू भैया ने कहा कि 2027 में चौरी-चौरा की जनता अपने बीच के, क्षेत्र की समस्याओं और आकांक्षाओं को समझने वाले स्थानीय नेतृत्व को प्राथमिकता देगी।कार्यक्रम में गांधी निषाद, राजदेव, दिनेश, पन्नीलाल, हरि मौर्य, सेठ जी, अच्छेलाल, चंदन मौर्य, जमेलु, जयराम, जब्बार, धीरेंद्र दुबे, राकेश दुबे, शिवम निषाद, दीपक मौर्य, राम भजन, राधेश्याम चौहान, जमुना, विकी, लकी चौहान, अग्रसेन चौहान, गोरख चौबे, अनिकेत चौहान, संजय साहनी, संजीव राम, जगत, विजय गुप्ता, लाल चौहान, सूरज चौहान, अविनाश चौहान सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares