*NEET पेपर लीक के विरोध में बेलघाट में सपा का प्रदर्शन, शिक्षा

*NEET पेपर लीक के विरोध में बेलघाट में सपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग; नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन* बेलघाट/गोरखपुर। NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के समर्थन में बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार में प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए नायब तहसीलदार हरीश यादव को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि NEET पेपर लीक प्रकरण ने देश के लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तथा शिक्षा मंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। वहीं, बेलघाट थाना अध्यक्ष संदीप यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी द्वारा छात्रों के समर्थन में रैली निकालने की सूचना मिली थी, लेकिन प्रशासन से इसकी अनुमति नहीं ली गई थी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में पहले से धारा 144 लागू की गई थी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में ज्ञापन सौंपा गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में स्थिति सामान्य रही तथा किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।