बेसिक शिक्षा विभाग ने आयोजित की संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम प्राथमिक शिक्षा

बेसिक शिक्षा विभाग ने आयोजित की संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम प्राथमिक शिक्षा की मजबूती ही सशक्त समाज की नींव हैःडॉ विमलेश पासवान कौड़ीराम गोरखपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को बीआरसी कौड़ीराम परिसर में ग्राम पंचायत अध्यक्षों और प्रधानाध्यापकों का एक दिवसीय ब्लोच स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। *मुख्य अतिथि का संबोधन* बांसगांव विधायक विमलेश पासवान ने जनप्रतिनिधियों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राथमिक शिक्षा की मजबूती ही सशक्त समाज की नींव है। उन्होंने विद्यालयों में नामांकन वृद्धि, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर विशेष बल दिया। इसके अलावा ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से विद्यालयों के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन, विद्यालय प्रबंधन, सामुदायिक सहभागिता तथा शासन की प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई। खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य ने विकास खण्ड में संचालित स्कूलों की प्रगति एवं उपलब्धियों तथा सरकारी योजनाओं से अवगत कराया कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीईओ संचालन हितेंद्र मौर्य ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रसाद यादव, नागेंद्र सिंह, संजय सिंह, रामानंद यादव, भीमसेन शाही, धुप नारायण भारती, संतोष कुमार, रमाशंकर यादव, रामनरेश, प्रवीण पासवान, संदीप यादव, अमरजीत यादव, मनीष यादव, लवलेश कुमार समेत अनेक ग्राम प्रधान तथा प्रधानाध्यापक मौजूद रहे। परिषदीय स्कूलों के कायाकल्प के बेहतर योगदान देने के लिए मुख्य अतिथि डॉ विमलेश पासवान द्वारा संबंधित ग्रामप्रधानों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सरकारी योजनाओं की जानकारी देने तथा स्कूलों के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए मीडियाकर्मियों की भी सम्मानित किया गया।