Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Varanasiलगभग १ घंटा पहले

वाराणसी में पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सिपाही को लगीं तीन गोलियां; दो युवक गिरफ्तार, एक फरार

वाराणसी में पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सिपाही को लगीं तीन गोलियां; दो युवक गिरफ्तार, एक फरार

बांसगांव संदेश, वाराणसी। वाराणसी में असलहा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना शुक्रवार देर शाम लंका थाना क्षेत्र के सुंदरपुर सब्जी मंडी के पीछे आशुतोष नगर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, असलहों के साथ तस्करों के मौजूद होने की सूचना पर लंका थाने की क्राइम टीम के चार सिपाही मौके पर पहुंचे थे। पुलिस टीम को देखकर तीन युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी में सिपाही अमित शुक्ला को तीन गोलियां लगीं, जिनमें एक हाथ और दो पेट में लगीं। गोली लगने से सिपाही जमीन पर गिर पड़े। घायल सिपाही को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके से दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि फायरिंग करने वाला तीसरा युवक फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है। #Varanasi #PoliceFiring #ConstableInjured #CrimeNews #UPPolice #BreakingNews #UttarPradeshNews #BansgaonSandesh

0 likes
0 comments0 shares