एनक्वास सर्टिफिकेशन के लिए सम्मनित हुए सीएचओ, एएनएम -एचआरपी गर्भवती की पहचान

एनक्वास सर्टिफिकेशन के लिए सम्मनित हुए सीएचओ, एएनएम -एचआरपी गर्भवती की पहचान कर उचित प्रबंधन जरूरी: सीएमओ -पीएचसी भागलपुर में स्टॉफ नर्स, सीएचओ और एएनएम के लिए कार्यशाला देवरिया । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर के सभागार में मंगलवार को सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में इंटीग्रेटेड हाई रिस्क प्रेगनेंसी ट्रेकिंग एंड मैंनेजमेंट के लिए स्टॉफ नर्स, सीएचओ और एएनएम को प्रशिक्षित किया गया। इसके साथ ही सीएमओ ने ब्लॉक के दो एनक्वास सर्टिफिकेशन हुए आयुष्मान डेहरी व धर्मेर की सीएचओ और एएनएम को प्रशस्ति व मोमेंटो देकर सम्मनित किया। इस दौरान सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना और गर्भवती महिलाओं को समय पर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित कराना है। गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांचों और हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान कर उनके उचित प्रबंधन पर जोर दिया गया। डिप्टी सीएमओ आरसीएच डॉ कार्तिकेय पाण्डेय ने कहा कि जिन गर्भवती महिलाओं में खून की कमी, उच्च रक्तचाप, दौरे की समस्या, मधुमेह, 145 सेंटीमीटर से कम कद, 35 किलोग्राम से कम वजन या 18 वर्ष से कम एवं 35 वर्ष से अधिक आयु जैसी जटिलताएं पाई जाती हैं, उन्हें उच्च जोखिम श्रेणी में रखा जाता है। गंभीर स्थिति होने पर ऐसी महिलाओं को तुरंत हायर सेंटर रेफर किया जाता है। एमओ और स्टाफ नर्स को भी इसी प्रक्रिया के तहत कार्य करने के लिए विशेष जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में एमओआई डॉ रजत, यूपीटीएसयू के जिला प्रतिनिधि सतीश सिंह, डीएमएचसी विश्वनाथ मल्ल, बीपीएम रामकेश यादव, बीसीपीएम आबिद स्टाफ नर्स, सीएचओ और एएनएम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।