Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpur२० दिन पहले

बेलघाट की बेटी संस्कृति ने बढ़ाया जिले का मान, महामहिम राज्यपाल ने किया सम्मानित बेलघाट बांसगांव

बेलघाट की बेटी संस्कृति  ने बढ़ाया जिले का मान, महामहिम राज्यपाल ने किया  सम्मानित 
बेलघाट बांसगांव

बेलघाट की बेटी संस्कृति ने बढ़ाया जिले का मान, महामहिम राज्यपाल ने किया सम्मानित बेलघाट बांसगांव संदेश।। बेलघाट क्षेत्र स्थित होली फ्लेम के एकेडमी की पूर्व छात्रा संस्कृति श्रीवास्तव ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे गोरखपुर जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है। वर्तमान में संस्कृत श्रीवास्तव बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्र हैं।वरिष्ठ पत्रकार एवं हिंदुस्तान समाचार पत्र से जुड़े वेद प्रकाश श्रीवास्तव की पुत्री संस्कृति श्रीवास्तव का चयन उत्तर प्रदेश भर से 12 एआई (Artificial Intelligence) आधारित स्टार्टअप्स में हुआ है, जिसमें गोरखपुर से चयनित होने वाली वह एकमात्र छात्रा हैं। विशेष बात यह है कि चयनित छात्राओं में संस्कृति श्रीवास्तव को एक्सीलेंस ऑफ सर्टिफिकेट से महामहिम ने सम्मानित किया। यह सम्मान न केवल उनके लिए, बल्कि बेलघाट क्षेत्र और पूरे जनपद के लिए गौरव का विषय है। इस उपलब्धि पर आज बेलघाट स्थित होली फ्लेम के अकेडमी विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के डायरेक्टर एवं प्रबंधक शिवेंद्र प्रताप सिंह, विक्की सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर मिश्रा सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने संस्कृति श्रीवास्तव को सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संस्कृति श्रीवास्तव की इस सफलता ने क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल बना दिया है। उनकी उपलब्धि आज बेलघाट से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक चर्चा का विषय बनी हुई है। संस्कृति श्रीवास्तव की यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह सिद्ध करती है कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी वैश्विक स्तर की तकनीक और नवाचार में पहचान बनाई जा सकती है। लोगों ने दी ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाइयां

1300 likes
0 comments3 shares