आ
Deoriaलगभग १ घंटा पहले
देवरिया के डॉ. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव बने इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ

देवरिया के डॉ. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव बने इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष देवरिया। इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के 48वें स्थापना दिवस के अवसर पर देवरिया निवासी डॉ. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को जनपद देवरिया का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। डॉ. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर चिकित्सकों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर डॉ. यस.के. पाठक, डॉ. दिग्विजय सिंह, डॉ. राजेन्द्र कुमार भास्कर, डॉ. आर. वी. विश्वकर्मा, डॉ. आर.के. राय, संतोष सिंह सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. श्रीवास्तव के नेतृत्व में इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार और संगठन को जनपद में नई दिशा मिलेगी।
1 likes
0 comments0 shares