Bansgaon Sandesh
Login
Ved Pandey
Gazipurलगभग ७ घंटे पहले

छठ महापर्व को लेकर डीएम ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, तैयारियों में तेजी लाने के दिए निर्देश

छठ महापर्व को लेकर डीएम ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, तैयारियों में तेजी लाने के दिए निर्देश

छठ महापर्व को लेकर डीएम ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, तैयारियों में तेजी लाने के दिए निर्देश साफ-सफाई, बैरिकेडिंग से लेकर नाव और गोताखोरों की तैनाती तक की व्यवस्था दुरुस्त करने पर दिया जोर, लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई गाजीपुर। आगामी छठ महापर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मंगलवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्व से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं, ताकि व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सबसे पहले ददरी घाट पहुंचकर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने घाटों पर पर्याप्त साफ-सफाई कराने, पानी में बैरिकेडिंग लगाने तथा आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।डीएम ने विशेष रूप से सभी घाटों पर पर्याप्त संख्या में नावों की उपलब्धता और प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि गोताखोर निर्धारित ड्रेस में पूरी तरह मुस्तैद रहें, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके। इसके साथ ही महिलाओं की सुविधा और निजता को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक घाट पर चेंजिंग रूम बनवाने तथा नियमित साफ-सफाई के लिए पर्याप्त सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर समय से तैयारियां पूरी करें। उन्होंने चेतावनी दी कि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इसके बाद जिलाधिकारी ने नवापुरा घाट, सिकंदरपुर घाट एवं नेपाली बाबा घाट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक घाट पर सुरक्षा, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गाजीपुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares