Bansgaon Sandesh
Login
Vinod Gupta
Gorakhpur१४ मिनट पहले

कौड़ीराम के लाल ने किया कमाल मनोज गुप्ता हुए यूपीपीसीएस परीक्षा मे

कौड़ीराम के लाल ने किया कमाल मनोज गुप्ता हुए यूपीपीसीएस परीक्षा मे

कौड़ीराम के लाल ने किया कमाल मनोज गुप्ता हुए यूपीपीसीएस परीक्षा मे कामर्शियल टैक्स आफिसर पद पर चयनित कौड़ीराम गोरखपुर। बांसगांव तहसील क़स्बा कौड़ीराम के रहने वाले मनोज गुप्ता ने यूपीपीसीएस परीक्षा में कामर्शियल टैक्स आफिसर पद पर चयनित होकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साधारण परिवार से निकलकर मनोज गुप्ता ने एक अलग पहचान बनाई है। मनोज गुप्ता के पिता अभिमन्यु गुप्ता कौड़ीराम में निराला आर्ट के नाम से पेंटिंग का कार्य करते हैं, जबकि उनकी मां गृहणि हैं। उनके बड़े भाई अशोक गुप्ता रजाई व गद्दा भराई का कार्य एवं दुकान करते हैं। मनोज गुप्ता की इस उपलब्धि से उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी इस सफलता के लिए उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

0 likes
0 comments1 shares