Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

कुड़वार थाने में गूंजी रक्षाबंधन की खुशियां,छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

कुड़वार थाने में गूंजी रक्षाबंधन की खुशियां,छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी सुलतानपुर।रक्षाबंधन पर कुड़वार थाना परिसर में भाई-बहन के अटूट रिश्ते की अनूठी मिसाल देखने को मिली।क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से पहुंचीं छात्राओं ने थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव समेत पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं।राखी बंधवाने के बाद थाना प्रभारी ने छात्राओं को उपहार देकर उनकी सुरक्षा और सम्मान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि खाकी सिर्फ कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी नहीं निभाती,बल्कि बेटियों और बहनों की सुरक्षा के लिए भी हर समय तत्पर है।पुलिसकर्मियों ने छात्राओं की हर परिस्थिति में मदद करने का संकल्प लिया।ड्यूटी के चलते परिवार से दूर पुलिसकर्मियों के लिए छात्राओं का यह स्नेह भावुक कर देने वाला रहा।थाने में कुछ देर के लिए पुलिस चौकी नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्तों से सजा परिवार नजर आया। छात्राओं की इस पहल ने पुलिस और जनता के बीच भरोसे की डोर को और मजबूत किया।

0 likes
0 comments0 shares