Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

हरदतपुर में चौपाल में गूंजीं ग्राम सभा की समस्याएं, BDO ने दिया

हरदतपुर में चौपाल में गूंजीं ग्राम सभा की समस्याएं, BDO ने दिया समाधान का आश्वासन हाईटेक पंचायत भवन और आधुनिक लाइब्रेरी की अधिकारियों ने की जमकर सराहना खजनी, गोरखपुर। बेलघाट विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा हरदतपुर में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के लिए भव्य चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान रुखसाना खातून की देखरेख में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, जलभराव, सिंचाई सहित विभिन्न बुनियादी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद खंड विकास अधिकारी परमेश्वर झा ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ सीधा संवाद चौपाल में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अखिलेश चंद, लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता दिनेश सिंह यादव, बृजेश चंद्र त्रिपाठी, कमलेश गुप्ता, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी तथा ग्राम सचिव आकाशदीप, प्रदीप यादव, राम निधन निषाद, उमेश प्रसाद, अंबर मिश्रा और रोशन सिंह समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनकी शिकायतों को दर्ज कर संबंधित विभागों के माध्यम से निस्तारण का भरोसा दिलाया। हाईटेक पंचायत भवन और डिजिटल लाइब्रेरी बनी आकर्षण का केंद्र चौपाल के दौरान BDO परमेश्वर झा समेत अन्य अधिकारियों ने ग्राम पंचायत में नवनिर्मित हाईटेक पंचायत भवन का निरीक्षण किया। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पंचायत भवन की अधिकारियों ने जमकर सराहना की। वहीं बच्चों की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बनाई गई आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पंचायत भवन के समीप ब्लॉक प्रमुख के सहयोग से स्थापित आरओ वाटर प्लांट की भी अधिकारियों ने सराहना की और इसे अन्य ग्राम पंचायतों के लिए अनुकरणीय पहल बताया। जल्द समाधान का दिया भरोसा ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, जलभराव और कृषि सिंचाई से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। BDO ने संबंधित सचिवों एवं अभियंताओं को समस्याओं की सूची तैयार कर आवश्यक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

0 likes
0 comments0 shares