Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुलतानपुर होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस

सुलतानपुर होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों और प्रमुख बाजारों में फुट पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों व पिकेट ड्यूटी की जांच कर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग करने के आदेश भी जारी किए गए।एसपी ने त्योहार के दौरान डीजे संचालन को लेकर शासन की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा।निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक शोर होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर संदीप राय सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।पुलिस ने नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

0 likes
0 comments0 shares