Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpur७ मिनट पहले

आईसीएसई बोर्ड के 10वीं के छात्र मोहम्मद अता को मिले 95.5% अंक

आईसीएसई बोर्ड के 10वीं के छात्र मोहम्मद अता को मिले 95.5% अंक

बांसगांव वार्ड नंबर 10 निवासी अमीन के पौत्र मोहम्मद अता ने ICSE Board की कक्षा 10वीं में 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार एवं नगर पंचायत का नाम रोशन किया है। मोहम्मद अता के पिता सुभानल्लाह पेशे से अध्यापक हैं। बेटे की इस शानदार सफलता पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने मोहम्मद अता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बधाई देने वालों में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वेद प्रकाश शाही, सभासद संजय सिंह, पूर्व सभासद नूर आलम, डॉ. उमेश गुप्ता, डॉ. सरफराज अहमद, डॉ. संतोष गुप्ता, विनोद कुमार मोदनवाल, मजहर आलम, मोहम्मद जमील, डॉ. आफताब एवं महेश भुज सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।

0 likes
0 comments0 shares