Sultanpurलगभग २ घंटे पहले
सुल्तानपुर चांदा थाना क्षेत्र के चांदा बाजार स्थित निजी अस्पताल में प्रसव
सुल्तानपुर चांदा थाना क्षेत्र के चांदा बाजार स्थित निजी अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात शिशु की मौत से हंगामा मच गया।आक्रोशित परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए आरोपित चिकित्सक को पुलिस जीप से बाहर निकालने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और प्रसूता के परिजनों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।प्रसूता को प्रसव पीड़ा होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई।परिजनों के विरोध के बीच प्रसूता की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घटना के बाद चांदा बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
0 likes
0 comments0 shares