सुल्तानपुर युवा बीजेपी नेता एवं समाजसेवी पुलकित सिंह ने क्षेत्र भ्रमण कर
सुल्तानपुर युवा बीजेपी नेता एवं समाजसेवी पुलकित सिंह ने क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से की मुलाकात, शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचकर व्यक्त की संवेदना। सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री विनोद सिंह के सुपुत्र एवं युवा भाजपा नेता पुलकित सिंह ने बुधवार को क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न गांवों में लोगों से मुलाकात की। इस दौरान जहां वे रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, तो वहीं कई शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। क्षेत्र भ्रमण के दौरान पुलकित सबसे पहले जमुवाए गांव में अमित मिश्रा के आवास पर रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे और लोगों से मुलाकात की, उस दौरान वहां मौजूद क्षेत्र की तमाम बच्चियों से उन्होंने राखी बंधवाई और उपहार भी दिया। इसके बाद उन्होंने अकारीपुर गांव में पवन जायसवाल के पिता के निधन पर उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसी गांव में उन्होंने नरेंद्र कोरी के भाई के निधन पर भी परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट की। इस दौरान उनके साथ बूथ अध्यक्ष मिश्रीलाल गौड़ भी मौजूद रहे। इसके बाद पुलकित सिंह ढखवा गांव में सत्यनारायण पाण्डेय की पत्नी के निधन पर शोकाकुल परिवार से मिले और दुख की इस घड़ी में परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं कोटवा रामनगर में विवेक सिंह के निधन पर पुलकित ने उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। क्षेत्र भ्रमण के दौरान अकारीपुर गांव में ननकऊ उर्फ संतराम कोरी की दीवार गिरने से हुई आकस्मिक मृत्यु की जानकारी पर भी पुलकित सिंह ने शोक व्यक्त किया और परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की। पुलकित सिंह ने कहा कि क्षेत्रवासियों के सुख-दुःख में उनके परिवार की हमेशा सहभागिता रही है और आगे भी वे हर परिस्थिति में लोगों के साथ खड़े रहेंगे।