बाबा जलाल शाह प्रदेश स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता संपन्न,पटैला बनी विजेता सुल्तानपुर।बल्दीराय तहसील
बाबा जलाल शाह प्रदेश स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता संपन्न,पटैला बनी विजेता सुल्तानपुर।बल्दीराय तहसील क्षेत्र के बघौना गांव स्थित खेल मैदान में आयोजित बाबा जलाल शाह प्रदेश स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने फीता काटकर किया।आयोजन महमूद अंसारी व अफ़सर अहमद के संयोजन में संपन्न हुआ।प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद तथा विशिष्ट अतिथि युवा समाज सेवी मोहम्मद साद मौजूद रहे।अतिथियों ने विजेता टीम पटैला और उपविजेता टीम निनावां को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद ने खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम बताते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा,जिसमें पटैला की टीम ने निनावां को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता वस्सन ख़ान लाहुती, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इसौली उमाकांत यादव,प्रधान बघौना जुनैद अहमद, पूर्व प्रधान अली रज़ा मऊ,पूर्व प्रधान तुफैल अहमद, डॉ. शमीम अहमद, अशरफ़ ख़ान,सपा नेता अफ़ज़ल अहमद सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।