दो करोड़ की हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार कोतवाली पुलिस व एएनटीएफ

दो करोड़ की हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार कोतवाली पुलिस व एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने 1 किलो 15 ग्राम हेरोइन और बोलेरो बरामद की गाजीपुर। बांस गांव संदेश। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस एवं एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। टीम ने उनके कब्जे से 1 किलो 15 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई गई है। मौके से एक बोलेरो वाहन भी बरामद किया गया।पुलिस के अनुसार वाराणसी-गोरखपुर-महराजगंज हाईवे के तिराहे के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध बोलेरो को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में सवार राकेश यादव उर्फ गामा, कृष्ण बिहारी उर्फ पिंटू प्रजापति और रीना यादव को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1 किलो 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।गिरफ्तार आरोपियों में राकेश यादव उर्फ गामा निवासी सरैया पोस्ट छावनी लाइन, थाना कोतवाली, उम्र करीब 38 वर्ष, कृष्ण बिहारी उर्फ पिंटू प्रजापति निवासी तुलसीपुर छावनी लाइन, थाना कोतवाली, उम्र करीब 26 वर्ष तथा रीना यादव पत्नी जीउत बंधन यादव निवासी गौसपुर, थाना मोहम्मदाबाद, उम्र करीब 30 वर्ष शामिल हैं।पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 723/2026 के तहत धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई करने वाली टीम में एएनटीएफ प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रनाथ सिंह, कोतवाली के उपनिरीक्षक विवेक कुमार पाठक, एएनटीएफ के हेड कांस्टेबल संजय सिंह राजावत एवं महिला कांस्टेबल मुस्कान यादव शामिल रहीं।