Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

भावुक बेटी ने पापा प्रतीक को दी अंतिम विदाई, फूट-फूटकर रोईं पत्नी

भावुक बेटी ने पापा प्रतीक को दी अंतिम विदाई, फूट-फूटकर रोईं पत्नी

भावुक बेटी ने पापा प्रतीक को दी अंतिम विदाई, फूट-फूटकर रोईं पत्नी अपर्णा यादव, पूरा परिवार रहा मौजूद मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के अंतिम दर्शन के बाद उनके पार्थिव शरीर को बैकुंठधाम ले जाया गया। इसके पहले, पत्नी अपर्णा यादव व बेटी प्रथमा ने उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन हो गया। मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर उनके विक्रमादित्य आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इस मौके पर उनके अंतिम दर्शन करने व श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री व अन्य मंत्री पहुंचे। वहीं, पूरा यादव परिवार भी मौजूद रहा।अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को बृहस्पतिवार को करीब सवा 12 बजे बैकुंठधाम ले जाया गया। इसके पहले प्रतीक की बेटी प्रथमा और उनकी पत्नी अपर्णा यादव ने उन्हें अंतिम विदाई दी। प्रतीक को अंतिम विदाई देते समय अपर्णा फूट-फूटकर रो पड़ीं। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन रहा। प्रतीक यादव की हृदयगति रुकन और फेफड़ों में खून का थक्का जमने से मौत हो गई थी। वह अपने घर के किचन में बेसुध हालात में मिले थे। उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके अंतिम दर्शन के लिए राजनेता और धर्माचार्य व सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोग पहुंचे।

0 likes
0 comments0 shares