Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग १ घंटा पहले

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बनने पर संतोष कुमार(बबलू) का स्वागत एवं सम्मान

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बनने पर संतोष कुमार(बबलू) का स्वागत एवं सम्मान

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बनने पर संतोष कुमार (बबलू )का स्वागत एवं सम्मान डाला, सोनभद्र। नगर पंचायत डाला बाजार के चंद्रनगर चढ़ाई पर बुधवार, 4 नवंबर 2026 को संतोष कुमार बबलू को भाजपा पिछड़ा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष, सोनभद्र बनाए जाने पर स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह सम्मान समारोह उत्तर प्रदेश चंद्रवंशी रवानी जनकल्याण महासभा के प्रांतीय महासचिव जितेंद्र सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों ने संतोष कुमार बबलू का फूल-मालाओं के साथ स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संतोष कुमार बबलू ने उपस्थित सभी बड़े भाइयों, मित्रों एवं छोटे भाइयों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी ने जो स्नेह, सम्मान और सहयोग दिया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। उन्होंने सभी का सादर धन्यवाद करते हुए संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की बात कही।

0 likes
0 comments0 shares