Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpur८ दिन पहले

संवाद सूत्र बेलघाट बांसगांव संदेश बेलघाट गोरखपुर ब्लाक क्षेत्र के ब्रह्मदेवा गांव

संवाद सूत्र बेलघाट बांसगांव संदेश बेलघाट गोरखपुर ब्लाक क्षेत्र के ब्रह्मदेवा गांव में आंबेडकर प्रतिमा की ओर जाने वाली सड़क जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और कई स्थानों पर मार्ग पूरी तरह टूट चुका है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे फिसलन और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर अक्सर ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहता है, ऐसे में सड़क की खराब हालत से लोगों में नाराजगी है।गांव के सुरजीत, राकेश कुमार, जगदीश कुमार, नवनीत, विक्रमादित्य और राजबली सहित अन्य ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष को मांग पत्र सौंपकर शीघ्र सड़क मरम्मत कराने की मांग की है।

200 likes
0 comments0 shares