न्यूज़ देवरिया, , बुजुर्ग महिला ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार,

न्यूज़ देवरिया, , बुजुर्ग महिला ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार, देवरिया। जनपद के रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम डहरौली बुजुर्ग निवासी बेवा रुमाली देवी ने जिलाधिकारी देवरिया कार्यालय पहुंचकर सह पटीदारों द्वारा जबरदस्ती मकान को कब्जा कर लिया गया है तथा फर्जी तरीके से मुझे सरकारी अभिलेखों में मृतक घोषित कर दिया गया है मेरी पांच पुत्रियां है। जो शादीशुदा है। मेरा कोई पुत्र नहीं है मैं बेवा हूं। तथा काफी अस्वस्थ हो चुकी हूं, मेरे सह पटीदार रामायण, उमा चरण ,अयोध्या, सुरजू पुत्रगण चीन्नी साहू के द्वारा सरकारी कागजों में हेरा फेरी करके राजस्व अभिलेखों के दस्तावेजों में चल और अचल संपत्ति पर इन लोगों के द्वारा कब्जा कर लिया गया है मेरे द्वारा हक और हिस्सा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है एवं पुश्तैनी मकान में जबरदस्ती इन लोगों के द्वारा ताला बंद कर दिया गया है जिससे मैं लाचार एवं बेवस होकर इधर-उधर भटक रही हूं। मेरी कोई सुनने वाला नहीं है। न्याय का दरवाजा खटखटा के थक गई हूं। न्याय की गुहार लगाने के लिए मैं थाने से लेकर तहसील तक जिला मुख्यालय से लेकर मुख्यमंत्री दरबार तक चक्कर लगाकर थक गई हूं परंतु मुझे न्याय मिलने की आस नहीं दिख रही है। आज उसी क्रम में मैं जिलाधिकारी महोदय देवरिया के कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी फरियाद हाकीम के सामने सुनाई हूं, आशा एवं विश्वास तथा उम्मीद करती हूं। कि जिलाधिकारी कार्यालय देवरिया से मुझे न्याय मिलेगा। अगर मुझे यहां से न्याय नहीं मिलता है तो बाध्य होकर पुनः मुख्यमंत्री दरबार में पहुंचुगी ।