Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoriaलगभग ३ घंटे पहले

मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह देवरिया। यूपी बोर्ड

मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह देवरिया। यूपी बोर्ड एवं सीबीएसई बोर्ड 2026 की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए नगर पालिका परिषद देवरिया के सेंट्रल हॉल में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया तथा जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और अनुशासन ने उन्हें सफलता के इस मुकाम तक पहुंचाया है। जनप्रतिनिधियों ने छात्रों से भविष्य में भी इसी प्रकार परिश्रम जारी रखने तथा अपने माता-पिता, विद्यालय और जनपद का नाम रोशन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सरदार दिलावर सिंह, श्यामानंद पांडे, मकसूदन मिश्रा, संजय तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने समारोह में भाग लिया। मेडल एवं प्रमाण पत्र प्राप्त करते ही छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सम्मान समारोह के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट के बीच विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों ने भी मेधावियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। सम्मानित विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों एवं कठिन परिश्रम को दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा।

1 likes
0 comments1 shares