Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpurलगभग १ घंटा पहले

युवक और उसकी दो बहनों से लाठी-डंडों से मारपीट, छह के खिलाफ मुकदमा

हमीरपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के कलौलीतीर गांव में युवक और उसकी दो बहनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी शुभम पुत्र शिवशंकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह अपने घर के बाहर दोस्तों चेतन और सतेन्द्र का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान आलोक यादव, राहुल यादव, अभिषेक यादव पुत्रगण अनिरुद्ध यादव, अतर यादव पुत्र जयराम यादव, विपिन उर्फ बड़े यादव पुत्र बबलू यादव और अजय उर्फ बल्लू पुत्र अमर सिंह यादव वहां पहुंचे। आरोप है कि आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए शुभम और उसके साथियों से लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर शुभम की बहनें अर्चना और श्वेता बीच-बचाव करने पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित का आरोप है कि मौके पर भीड़ जुटने के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस की संबंधित धाराओं में छह नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

0 likes
0 comments0 shares