राइस मिल से तीस बोरा धान चोरी, हिस्ट्रीशीटर सहित दो नामजद औरदो अज्ञात के खिलाफ थाने मे दी तहरीर,
हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौरा में स्थित एक राइस मिल्स से शुक्रवार की रात में चोरों ने तीस बोरा धान चोरी कर चुरा ले गए। राइश मिल मालिक अजीत गुप्ता ने हिस्ट्रीशीटर सहित दो नामजद और दो अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दिया है। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौरा निवासी अजीत गुप्ता पुत्र कमलेश गुप्ता गांव के बगल में श्री बालाजी एग्रो इंडस्ट्रीज के नाम से राइस मिल संचालित करते हैं। जिसमें सरकारी धान की कुटाई कर गोदाम में भेजते हैं। शुक्रवार की रात में चोरों ने मिल में रखा धान की लाट से तीस बोरा धान चुरा ले गए। मिल मालिक को सुबह धान चोरी होने की जानकारी हुई, तो उन्होंने हिस्ट्रीशीटर सहित दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दे दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।