Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग १ घंटा पहले

थाना चोपन पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी/चेन स्नैचिंग की घटना का सफल अनावरण शातिर चोर गिरफ्तार

थाना चोपन पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी/चेन स्नैचिंग की घटना का सफल अनावरण शातिर चोर गिरफ्तार

डाला/सोनभद्र थाना चोपन पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी/चेन स्नैचिंग की घटना का सफल अनावरण, 01 शातिर चोर गिरफ्तार, सोने की चेन बिक्री से प्राप्त ₹42,170/- एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल धारा 207 एमवी एक्ट के अन्तर्गत बरामद* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में, चोरी की घटना का सफल अनावरण करने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा* के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन *श्री गोपाल जी गुप्ता* के कुशल नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना चोपन पर पंजीकृत *मु0अ0सं0-170/2026 धारा 304(2), 317(2) बीएनएस* से संबंधित वांछित अभियुक्त *खुर्शीद आलम उर्फ कोर्शीद आलम पुत्र समसुद्दीन*, निवासी सेवा सदन बाड़ी डाला (मस्जिद के पास), थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, हाल पता ग्राम वर्दिया, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 36 वर्ष को दिनांक 01.08.2026 को समय करीब 11:18 बजे रॉबर्ट्सगंज कचहरी चौक गेट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से सोने की चेन की बिक्री से प्राप्त ₹42,170/- नकद तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल, जिसे धारा 207 एमवी एक्ट के अन्तर्गत निरुद्ध किया गया है, बरामद की गई। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 09.05.2026 को वादी मुद्रिका सेठ पुत्र स्व0 रामचन्दर सेठ, निवासी अमन विहार कालोनी, नई बस्ती डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र द्वारा थाना चोपन पर लिखित तहरीर दी गई कि *उनकी पत्नी श्रीमती प्रभा देवी प्रातः मॉर्निंग वॉक के लिए* निकली थीं। इसी दौरान वीरवल के घर के पास एक व्यक्ति द्वारा उनकी *सोने की चेन छीनकर* भाग गया। घटना के बाद शोर मचाने के बावजूद सुबह का समय होने के कारण आसपास कोई व्यक्ति मौके पर नहीं मिल सका। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चोपन पर *मु0अ0सं0-170/2026 धारा 304(2) बीएनएस* पंजीकृत कर घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* खुर्शीद आलम उर्फ कोर्शीद आलम पुत्र समसुद्दीन, उम्र करीब 36 वर्ष निवासी – सेवा सदन बाड़ी डाला (मस्जिद के पास), थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, हाल पता – ग्राम वर्दिया, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र। *बरामदगी का विवरण-* ₹42,170/- नकद — सोने की चेन की बिक्री से प्राप्त धनराशि। एक अदद मोटरसाइकिल — धारा 207 एमवी एक्ट के अन्तर्गत निरुद्ध। *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0-0160/2021, धारा 380, 411 भादवि, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र। 2. मु0अ0सं0-0107/2023, धारा 380, 411, 457 भादवि, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र। 3. मु0अ0सं0-0001/2024, धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-* 1. प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र। 2. उ0नि0 घनश्याम तिवारी, चौकी प्रभारी डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र। 3. हे0का0 सीताराम यादव, चौकी डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र। 4. हे0का0 शिवशरण राम, चौकी डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।

0 likes
0 comments0 shares