Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़िता की तहरीर पर बांसगांव थाने में मुकदमा दर्ज

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़िता की तहरीर पर बांसगांव थाने में मुकदमा दर्ज

बडहलगंज गोरखपुर। नौकरी दिलाने के नाम पर कथित रूप से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। देवरिया जनपद खुखुंदू थाना अंतर्गत की रहने वाली खुशी यादव पुत्री पप्पू यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान अपने साथ हुई कथित ठगी का खुलासा करते हुए न्याय की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, गोरखपुर जनपद के कौड़ीराम क्षेत्र स्थित तेवना गांव निवासी पेशे से तथाकथित पत्रकार विनय तिवारी उर्फ विपिन तिवारी ने उन्हें नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। आरोप है कि नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे लगभग 10 लाख रुपये लिए गए। पीड़िता का कहना है कि इस राशि में 3.50000 हजार रुपये बैंक खाते के माध्यम से तथा करीब 6.50000 लाख रुपये नकद दिए गए थे। शेष धनराशि भी विभिन्न माध्यमों से देने का आरोप लगाया गया है। खुशी यादव ने आरोप लगाया कि इस पूरे प्रकरण में विनय तिवारी के साथ रहने वाले सुधीर झा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है और वह भी मामले में पूर्ण रूप से शामिल रहे हैं। पीड़िता द्वारा बांसगांव थाने में तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा अपनी धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

1 likes
0 comments0 shares