D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले
सरदारनगर में बाइक पर गिरा एच टी लाइन का पोल युवक घायल

चौरी चौरा गोरखपुर। चौरी चौरा क्षेत्र में शनिवार को तेज हवा और बारिश के दौरान सरैया चौराहे पर 33 केवी लाइन का पोल बाइक पर गिरा जिसमें बाइक सवार आलोक ओझा घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शनिवार बारिश के दौरान लगभग दो बजे सरदारनगर के सरैया चौराहे पर विद्युत उपकेंद्र शत्रुघ्नपुर से जगदीशपुर तथा नैयापार जाने वाली 33केवी एच टी लाइन का पोल बाइक से अपने घर जा रहे आम कोल निवासी आलोक ओझा पुत्र गुड्डू ओझा के बाइक पर गिर गया जिससे आलोक ओझा के सर में चोट लगने से घायल हो गए। स्थानीय लोगो का कहना है कि पोल कमजोर था जिसकी शिकायत संबंधित विभाग से की गई थी।लेकिन विभागीय उदासीनता से पोल बदला नहीं गया था जिससे पोल गिर गया।
0 likes
0 comments1 shares