Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow१ मिनट पहले

तारीख पर तारीख' की प्रवृत्ति हर हाल में बदले, 5 साल से

तारीख पर तारीख' की प्रवृत्ति हर हाल में बदले, 5 साल से

तारीख पर तारीख' की प्रवृत्ति हर हाल में बदले, 5 साल से पुराने राजस्व केस प्राथमिकता से निपटाएं : CM योगी *- जनशिकायतों के गलत निस्तारण पर CM सख्त, 5 दिन में मांगा स्पष्टीकरण* *- 13 जुलाई से 23 अगस्त के बीच गंभीर अपराधों में 5.1% और महिला अपराधों में 3.9% की कमी* *- जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन के लिए बनेगा विशेष क्राउड कंट्रोल प्लान, वृंदावन में नया पुलिस सर्किल* *लखनऊ, 29 अगस्त।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार देर शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और फील्ड में तैनात DM-SP के साथ कानून-व्यवस्था, राजस्व मामलों और आगामी त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा की। *राजस्व मामलों पर CM का सख्त निर्देश* मुख्यमंत्री ने कहा कि आम नागरिक की जमीन, संपत्ति और अधिकारों से जुड़े मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं होगी। 'तारीख पर तारीख' की प्रवृत्ति हर हाल में बदलनी होगी। - नायब तहसीलदार कोर्ट से लेकर राजस्व परिषद तक 5 वर्ष से अधिक समय से लंबित सभी मामलों को चिन्हित कर मिशन मोड में निस्तारित किया जाए। - विशेष रूप से धारा 33 के अविवादित वरासत के मामलों को प्राथमिकता से निपटाया जाए। - सभी जिलाधिकारी अपने जिले में कोर्टवार समीक्षा स्वयं करें। बैठक में 5 साल से ज्यादा लंबित टॉप 5 जिलों और प्रदेश के 10 सबसे पुराने मामलों की रिपोर्ट भी रखी गई। *IGRS और जनता दर्शन पर नाराजगी* CM ने शिकायतों के निस्तारण पर सख्ती दिखाई। उन्होंने कहा निस्तारण सिर्फ कागजों पर नहीं, जमीन पर दिखना चाहिए। - कई मामलों में मूल शिकायत के बजाय दूसरी जानकारी पर निस्तारण कर दिया गया, बिना रिपोर्ट लिए ही केस बंद कर दिया गया। - ऐसे सभी असंतुष्ट फीडबैक वाले मामलों की दोबारा जांच होगी। - जहां गलत आख्या पर केस बंद हुआ है, वहां संबंधित DM और SP से 5 दिन में स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। *अपराध नियंत्रण में सुधार* 13 जुलाई से 23 अगस्त के बीच की अपराध समीक्षा में - - कुल FIR में 0.4% की कमी - गंभीर अपराधों में 5.1% की कमी - महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में 3.9% की कमी - SC/ST के विरुद्ध अपराधों में 11.2% की कमी CM ने निर्देश दिया - जोन और रेंज स्तर पर हर हफ्ते क्राइम एनालिसिस हो। महिला-बाल अपराधों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई हो। छेड़खानी, चेन स्नेचिंग पर कठोरतम कार्रवाई हो और महिला बीट अधिकारियों की फील्ड में मौजूदगी बढ़ाई जाए। *जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी पर विशेष तैयारी* - मथुरा-वृंदावन में जन्माष्टमी पर भीड़ को देखते हुए व्यापक क्राउड कंट्रोल प्लान बनेगा। बांके बिहारी मंदिर के लिए अलग कार्ययोजना और होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा। - वृंदावन में नया पुलिस सर्किल गठित होगा, मथुरा और वृंदावन में अलग-अलग जॉइंट मजिस्ट्रेट तैनात होंगे। - सभी थानों और पुलिस लाइन में झांकियां सजाई जाएंगी। - गणेश प्रतिमा विसर्जन में हाईटेंशन तारों को देखते हुए मूर्तियों की ऊंचाई सीमा में रखी जाए। उफनती नदियों के कारण विसर्जन स्थलों पर पुख्ता सुरक्षा रहे। *माफिया और बाढ़ राहत पर निर्देश* CM ने माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी रखने, गो-तस्करी, धर्मांतरण और धार्मिक स्थलों से जुड़ी घटनाओं पर 24x7 अलर्ट रहने को कहा। स्लाटर हाउस की औचक जांच के निर्देश दिए। चित्रकूट, फर्रुखाबाद, अयोध्या, आजमगढ़ और बाराबंकी के DM से बाढ़ राहत की समीक्षा करते हुए कहा - राहत शिविरों में भरपेट गर्म भोजन मिले, गुणवत्ता DM खुद देखें, अस्पतालों में एंटी-वेनम और एंटी-रेबीज उपलब्ध रहे।

0 likes
0 comments0 shares