Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग ३ घंटे पहले

सीमावर्ती इलाकों में बल्दीराय पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, थाना प्रभारी ने

सीमावर्ती इलाकों में बल्दीराय पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, थाना प्रभारी ने खुद संभाली कमान सुल्तानपुर-बल्दीराय थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बल्दीराय थाना पुलिस द्वारा रविवार को थाना क्षेत्र के इसौली बॉर्डर, पारा,वल्लीपुर,देहली बाजार, कनेहटी मोड़, बहुरावां,गिरिजा मोड़, भवानीगढ़ सहित अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान आने-जाने वाले दोपहिया वाहनों की गहन जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान सत्यापित की गई। इस विशेष अभियान की कमान *थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह* ने स्वयं संभाली। उन्होंने क्षेत्र का लगातार भ्रमण करते हुए विभिन्न चेकिंग प्वाइंटों का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

0 likes
0 comments0 shares