Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

सिकरीगंज बांसगांव संदेश राष्ट्रीय राम-जानकी मार्ग पर स्थित बसवारीगांव–सिकरीगंज मार्ग में पुल

सिकरीगंज बांसगांव संदेश राष्ट्रीय राम-जानकी मार्ग पर स्थित बसवारीगांव–सिकरीगंज मार्ग में पुल

सिकरीगंज बांसगांव संदेश राष्ट्रीय राम-जानकी मार्ग पर स्थित बसवारीगांव–सिकरीगंज मार्ग में पुल निर्माण कार्य की धीमी गति से क्षेत्रीय जनता और व्यापारियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। विभाग द्वारा इस महत्वपूर्ण पुल निर्माण को महज 60 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कार्य की प्रगति बेहद धीमी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल निर्माण में हो रही देरी के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। पुल बंद होने से रोजमर्रा की जरूरतों के लिए लोगों को लंबा और कठिन वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ रहा है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है। खासतौर पर छात्रों, मरीजों और नौकरीपेशा लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, व्यापारियों का कहना है कि पुल बंद होने से उनका कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बाजार तक ग्राहकों की पहुंच कम हो गई है, जिससे दैनिक बिक्री में गिरावट आई है। कई छोटे दुकानदारों ने बताया कि उनकी आजीविका पर सीधा असर पड़ रहा है और यदि जल्द ही पुल का निर्माण पूरा नहीं हुआ तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में न तो पर्याप्त मजदूर लगाए गए हैं और न ही मशीनों का समुचित उपयोग हो रहा है, जिससे कार्य की गति काफी धीमी है। उन्होंने संबंधित विभाग से मांग की है कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और तय समय सीमा के भीतर पुल को चालू किया जाए। क्षेत्रीय जनता और व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप की अपील करते हुए कहा है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। लोगों का कहना है कि यह पुल न केवल आवागमन का प्रमुख साधन है, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों की रीढ़ भी है, ऐसे में इसकी अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब देखना यह है कि संबंधित विभाग और प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कितनी जल्दी संज्ञान लेते हैं और जनता को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

0 likes
0 comments0 shares