*हमारी आज़ादी* ------------- राजकीय जिला पुस्तकालय में गंदगी और अव्यवस्था पर छात्रों
*हमारी आज़ादी* ------------- राजकीय जिला पुस्तकालय में गंदगी और अव्यवस्था पर छात्रों का फूटा गुस्सा, डीएम से की शिकायत सुल्तानपुर राजकीय जिला पुस्तकालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर पुस्तकालय में व्याप्त गंदगी और बदहाली की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। छात्रों ने बताया कि पुस्तकालय परिसर में कूड़ा-कचरा डंप होने तथा शौचालय की नियमित सफाई न होने से अत्यधिक गंदगी एवं दुर्गंध फैल रही है, जिससे अध्ययन में भारी परेशानी हो रही है। इसके अलावा बिजली जाने पर वाई-फाई सेवा बंद हो जाती है, जिससे ऑनलाइन अध्ययन प्रभावित हो रहा है। *छात्रों ने तीन सूत्रीय मांग रखी है -* 1. परिसर में कूड़ा डंपिंग पर रोक लगाकर जमा कचरा हटवाया जाए, 2. शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, 3. बिजली एवं वाई-फाई की निर्बाध सुविधा हेतु इन्वर्टर की व्यवस्था कराई जाए। पत्र पर आंजन कुमार यादव, ऋतिका, अमित यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, मोहित, आर्यन सहित कई छात्रों के हस्ताक्षर हैं। छात्रों ने छात्रहित को ध्यान में रखते हुए समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।