Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoria९ मिनट पहले

*अधिवक्ताओं का धरना चौथे दिन भी जारी* *एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर

*अधिवक्ताओं का धरना चौथे दिन भी जारी* *एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर

*अधिवक्ताओं का धरना चौथे दिन भी जारी* *एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर पत्रक लिया* रुद्रपुर-देवरिया, तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन की अधिवक्ताओं द्वारा आज चौथे दिन भी अनवरत धरना जारी रहा। इस संबंध में बार एसोसिएशन के महामंत्री विनोद पाठक ने बताया कि आज अपराह्न एसडीएम अवधेश कुमार निगम आए थे और हमने उनको 28 सूत्रीय मांग पत्र सौंप दी है। जिसमें प्रमुख रूप से नायब तहसीलदार अनिल तिवारी के गैर जिम्मेदाराना रवैये और आर के दफ्तर, कंप्यूटर रूम की कार्यप्रणाली, एवं राजस्व न्यायालय से संबंधित कर्मचारीयों द्वारा अपनी जिम्मेदारी ठीक ढंग से निर्वहन न करने से क्षुब्ध होकर यह धरना आगे भी जारी रहेगा। जब तक की एसडीम महोदय कोई लिखित आश्वासन नहीं देते हैं। यह धरना हम अधिवक्ताओं की कोई व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा या हठधर्मिता नहीं है। यह धरना जनता के लिए और जनता के हित में दिया जा रहा है। इस संबंध में एसडीएम अवधेश निगम ने कहा कि हम मांग पत्र पर अध्ययन करके एक विस्तृत रूपरेखा बनाकर इन मांगों के निस्तारण की दिशा में कार्य करेंगे और आगे अधिवक्ताओं को शिकायत करने का मौका नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हमने धरना खत्म करने का आग्रह किया लेकिन अधिवक्ता लिखित आश्वासन चाहते थे जिससे आगे अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर राजेश त्रिपाठी, आनंद शंकर मणि, विजय सिंह, विश्व विजय मल्ल ,राजेश्वरी मिश्रा, फणींद्र पांडे, हनुमान शुक्ला, रामेश्वर मणि, सत्य प्रकाश गुप्ता, अजीत त्रिपाठी, कृष्ण मूर्ति मणि, शशि भूषण, सतीश गुप्ता, विकास, पीयूष निषाद निलेश श्रीवास्तव, अनुज श्रीवास्तव, पंकज शुक्ला, तारकेश्वर आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares